• breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फेमस पान सेंटर पहुंचकर लिया पान का स्वाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फेमस पान सेंटर पहुंचकर लिया पान का स्वाद

4 years ago
240

सीएम ने खाया पान।

गरियाबंद, 07 दिसंबर 2022/  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को गरियाबंद जिले के ‘फेमस पान सेंटर’ पहुंचे। यहां उन्हें देख दुकानदार जीवन लाल देवांगन बेहद खुश हो गए। जीवन लाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को अपने पान शॉप पर आने का न्योता दिया था। यहां आकर सीएम ने पान का लुत्फ उठाया और जीवन लाल व उनके परिवार के साथ आत्मीय बातचीत की।

सीएम ने कहा कि मुझे पुराने दिन याद आ गए, जब यहां आकर मैं आपके यहां पान खाता था। जीवन लाल देवांगन कई तरह के पान बनाकर लोगों को खिलाते हैं। उनकी इस विशिष्ट शैली के कारण वे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजे गए हैं।

Social Share

Advertisement