ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक अक्टूबर से, गिल्ली-डंडा, पिट्टूल जैसे पारंपरिक खेल होंगे शामिल

छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक अक्टूबर से, गिल्ली-डंडा, पिट्टूल जैसे पारंपरिक खेल होंगे शामिल

4 years ago
229

Now Traditional Games Of India Will Become Global, National Tournament For Gilli Danda And Pittu - गली-मोहल्ले से आगे निकले गुल्ली डंडा और पिट्ठू, पारंपरिक खेलों की राष्ट्रीय ...

रायपुर, 14 सितंबर 2022/  छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेलों का आयोजन अक्टूबर से शुरू होगा। इसकी तैयारियों के लिए मंत्रालय में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इसमें जानकारी दी गई कि राजीव युवा मितान क्लब, जोन स्तर, विकासखंड, जिला, संभाग व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों पर की चर्चा व दिए निर्देश

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक स्तर पर आयोजन समितियां गठित की जाएंगी जो खेलों के आयोजन की व्यवस्था, मानिटरिंग एवं आवश्यक प्रबंधन करेंगी। छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में छत्तीसगढ़ की खेल विधाओं में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेढ़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद शामिल हैं। प्रतियोगिताएं महिला और पुरुष दोनों के लिए होंगी।

तीन वर्ग में होंगी प्रतियोगिताएं

इसमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेताओं को जनवरी 2023 में आयोजित युवा महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव खेल विभाग रेणु जी. पिल्ले, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी., राजस्व विभाग के सचिव एनएन एक्का, खेल संचालक श्वेता सिन्हा सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

 

 

Social Share

Advertisement