ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में महंगी होगी बिजली:सरकार ने कानून बनाकर एनर्जी चार्ज बढ़ाया, घरेलू में 3% और गैर घरेलू कनेक्शन में 5% का इजाफा

छत्तीसगढ़ में महंगी होगी बिजली:सरकार ने कानून बनाकर एनर्जी चार्ज बढ़ाया, घरेलू में 3% और गैर घरेलू कनेक्शन में 5% का इजाफा

4 years ago
143

Electricity price hike in CG: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं का लगा झटका  बिजली हुई महंगी जानिए नई दरें - Electricity price hike in Chhattisgarh  Electricity became expensive in the state know the

 

रायपुर, 26 जुलाई 2022/  छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी होने जा रही है। विधानसभा ने इसके लिए बाकायदा विद्युत शुल्क (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर हो गए तो इस कानून को लागू कर दिया जाएगा। इस कानून के जरिए ऊर्जा शुल्क में 3% से 7% तक की वृद्धि की गई है।

नए प्रावधानों के मुताबिक घरेलू उपभोक्ता, गैर घरेलू उपभोक्ता से लेकर विभिन्न तरह के उद्योगों को दी जाने वाली बिजली शुल्क के एनर्जी चार्ज में वृद्धि की गई है। घरेलू कनेक्शन पर प्रति यूनिट एनर्जी चार्ज 8% से बढ़ाकर 11% कर दिया गया है। वहीं गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एनर्जी चार्ज 12% से बढ़ाकर 17% किया गया है। वहीं सीमेंट उद्योगों की कैप्टिव माइंस के लिए यह 15% से बढ़ाकर 21% करने की व्यवस्था की गई है। गैर सीमेंट खानों में यह चार्ज 56% तक तय हुआ है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि इस कानून को 1996-97 में अधिसूचित किया गया था। वर्ष 2012-13 में इसका अनुपातीकरण हुआ। अब 10 साल बाद उसको फिर से अनुपातीकरण की जरूरत थी। इस विधेयक के जरिए वह किया गया है। इससे उपभोक्ता के बिजली बिल में मामूली वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, यह जो शुल्क लगाया गया है वह सेस नहीं है। उपकर नहीं है। चर्चा के बाद विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

Social Share

Advertisement