ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • कोरोना की बूस्टर डोज कल से मुफ्त, बिलासपुर में 18+ के 13 लाख लोगों को होगा फायदा; 8 लाख लोगों को लगेगी डोज

कोरोना की बूस्टर डोज कल से मुफ्त, बिलासपुर में 18+ के 13 लाख लोगों को होगा फायदा; 8 लाख लोगों को लगेगी डोज

4 years ago
207

Corona Vaccine: कोरोना वैक्सीन की दो डोज फ्री तो बूस्टर के लिए पैसा क्यों  ले रही सरकार? जानें एक्सपर्ट का जवाब - booster dose for 18 to 60 years of  age will

 

बिलासपुर,14 जुलाई 2022/   छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच युवाओं के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार के निर्देश पर अब 18 साल से 59 साल के लोगों को भी मुफ्त में बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वैक्सीनेशन 15 जुलाई से शुरू होगा। जिले में 18 प्लस 13 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में एक बार भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वैक्सीनेशन की अवधि साल भर थी। ऐसे में टीका लगवाने वाले ज्यादातर लोगों का डोज पूरा हो गया है और समय भी खत्म हो गया है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र इलाज है। बूस्टर डोज के लिए शुल्क तय होने के बाद टीकाकरण कराने के लिए लोग रुचि नहीं ले रहे हैं।

जिन्हें बूस्टर डोज नहीं लगा है, उनके कोरोना से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने 18 से 59 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए भी बूस्टर डोज को फ्री कर दिया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर अब 15 जुलाई से जिले में इस आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाने की तैयारी की जा रही है।

टीकाकरण अधिकारी बोले- जिले में 25 हजार स्टाक
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. मनोज सैमुअल ने बताया कि केंद्र से निर्देश के बाद बूस्टर डोज लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी सरकंडा स्थित रीजनल ड्रग वेयर हाउस में वैक्सीन की 25 हजार डोज का स्टाक है। वहीं गुरुवार को वैक्सीन लेने के लिए गाड़ी रायपुर भेजी जाएगी, जहां से 30 हजार डोज मंगवाकर बूस्टर डोज लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

आठ लाख लोगों को चाहिए बूस्टर डोज
जिले में 18 से 59 साल आयु के 13 लाख हितग्राही हैं। इसमें से आठ लाख हितग्राही ऐसे है, जिन्हें दूसरा डोज लगे 9 माह पूरा हो रहा है। जिन्हें बूस्टर डोज लगाने की आवश्यकता है। पहले चरण में इन सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बूस्टर डोज फ्री होने के बाद एक बार फिर से टीकाकरण केंद्रों में भीड़ उमड़ने की संभावना है।

टीकाकरण केंद्र बढ़ाने की तैयारी
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. मनोज सैमुअल ने बताया कि बूस्टर डोज बड़े पैमाने पर लगना है। इस स्थिति में टीकाकरण केंद्र बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के 252 उप स्वास्थ्य केंद्र, 44 प्राथमिक स्वास्थ्य, पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 14 मोहल्ला क्लीनिक, सिम्स व जिला अस्पताल में एक साथ टीका लगाने का काम किया जाएगा।

पुरानी प्रक्रिया के तहत होगा टीकाकरण
टीका लगाने की प्रक्रिया पहले की तरह ही होगी। पहले कोविन एप में जानकारी भरी जाएगी। इसके बाद टीका लगाया जाएगा। ऐसे में केंद्र में एंट्री करने वाली टीम के साथ ही टीका लगाने वाली टीम अलग से रहेगी। महज एक दिन शेष होने की वजह से ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी गई है।

Social Share

Advertisement