- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ईद-उल-जुहा की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ईद-उल-जुहा की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
4 years ago
216
0


रायपुर 10 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी ।
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्यौहार है। यह रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया उन्हीं की याद में यह पर्व मनाया जाता है। प्रेम भाईचारा, समर्पण के इस पर्व पर समस्त मुस्लिम समाज को बहुत बधाई।