ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • तकनीकी शिक्षा विभाग के भर्ती परिणाम घोषित : प्राचार्य वर्ग-1 और प्राचार्य वर्ग-2, प्लेसमेंट अधिकारी-सहायक संचालक पद पर 49 लोग चयनित

तकनीकी शिक्षा विभाग के भर्ती परिणाम घोषित : प्राचार्य वर्ग-1 और प्राचार्य वर्ग-2, प्लेसमेंट अधिकारी-सहायक संचालक पद पर 49 लोग चयनित

4 years ago
195

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से 143 पदों पर होगी भर्ती, 14 फरवरी को होगी  परीक्षाएं | Chhattisgarh CGPSC PCS Civil Service Exam 2020-21 Date Latest  News Update - Dainik Bhaskar

 

 

रायपुर, 23 जून 2022/  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के लिए हुई भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। चयन सूची में 49 लोगों के नाम हैं। इसमें प्राचार्य वर्ग-1 के लिए एक पद और प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के 48 पदों के लिए नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिखित परीक्षा का परिणाम एक जून को जारी किया था। इन पदों के लिए 143 लोग साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे। उनके लिए 21 एवं 22 जून को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। अधिकारियों ने बताया, प्राचार्य वर्ग-1 के लिए 02 अभ्यर्थी योग्यता पूरी नहीं कर पाए। वहीं प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए तीन लोगों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस पद के साक्षात्कार में एक अभ्यर्थी आया ही नहीं। आयोगी की ओर से जारी चयन सूची में प्राचार्य वर्ग-1 के लिए ईश्वरी प्रसाद साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए दिनेश कुमार साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

Social Share

Advertisement