ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी पूरक एवं अवसर परीक्षा के लिए आवेदन 31 तक, जानिए कैसे करें अप्‍लाई

हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी पूरक एवं अवसर परीक्षा के लिए आवेदन 31 तक, जानिए कैसे करें अप्‍लाई

4 years ago
180

CGBSE Class 10 Result 2017 Declared: छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के परीक्षा  परिणाम देखे – News18 हिंदी

 

 

रायपुर, 19 मई 2022/ छत्‍तीसगढ़ बोर्ड की ओर से 14 मई 2022 को कक्षा 10 और 12वीं के परिणाम घोषित किए गए। दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी किए गए। इसका ऐलान शिक्षा मंत्री ने किया। इस बार छत्‍तीसगढ़ की कक्षा 10वीं में 74.23 प्रतिशत और 12वीं में 79.30 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। हालांकि कई परीक्षार्थी ऐसे भी रहें जिन्‍हें सफलता नहीं मिली। ऐसे असफल छात्रों को बोर्ड एक और मौका देगा।

छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में फेल हुए परीक्षार्थी दोबारा एग्‍जाम दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर विजिट करें।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पूरक एवं अवसर परीक्षा आनलाइन आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई है। इसी प्रकार विलंब शुल्क के साथ 550 रुपये प्रति छात्र आवेदन पत्र जमा करने की तिथि सात जून निर्धारित है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने समस्त पूरक, अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वे अपने निकटस्थ मंडल द्वारा निर्धारित अग्रेषण संस्था के माध्यम से आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की कार्यवाही कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के संबंध में दिशा-निर्देश एवं अग्रेषण संस्था की सूची मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

डीएलएड मुख्य एवं अवसर परीक्षा 15 जून से

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मुख्य एवं अवसर परीक्षा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 15 से 30 जून तक सुबह आठ बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Social Share

Advertisement