ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • सुकमा पहुंचे सीएम भूपेश ने कोंटा में की कई बड़ी घोषणाएं, जगरगुंडा और दोरनापाल को मिला तहसील का दर्जा 

सुकमा पहुंचे सीएम भूपेश ने कोंटा में की कई बड़ी घोषणाएं, जगरगुंडा और दोरनापाल को मिला तहसील का दर्जा 

4 years ago
171
कोंटा में सीएम की चौपाल।

 


सुकमा, 18 मई 2022/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज से बस्तर दौरे पर हैं। बुधवार को वे सुकमा जिले के कोंटा पहुंचे। सीएम ने अपने दूसरे दौर की शुरुआत राम लिंगेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

सबसे पहले कोंटा पहुंचने पर उनका कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम सीधे मंदिर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने कोंटा के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया है। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। यहां निरीक्षण करने के बाद सीएम ने चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनीं।

जगरगुंडा तहसील, दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्जा 

सीएम भूपेश बघेल ने यहां कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य एक ही है कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो रहा है कि नही। वहीं गोधन योजना, कृषि न्याय योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर ईमानदारी से हो इसका ध्यान अधिकारियों को देना होगा। महंगाई पर सीएम ने केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने आम जनता पर कुल्हाड़ी मारा है। पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ने से गरीब और गरीब होता जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यहां कुछ बड़ी घोषणाएं भी की हैं। उन्होंने कहा कि जगरगुंडा को तहसील और दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्ज दिया जाएगा।

CM ने की ये बड़ी घोषणाएं  

कोंटा ब्लॉक के बंडा गांव और जगरगुंडा में बिजली सब स्टेशन

कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा की गई।

कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं स्टाफ निवास का निर्माण किया जाएगा।

दुब्बाकोटा में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की सीमा पर छत्तीसगढ़ द्वार का निर्माण।

एर्राबोर में मिनी स्टेडियम का निर्माण।

चौपाल में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सुकमा पहुंचेंगे। सुकमा में मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर्स मेस का लोकार्पण, शहीद पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण और सी-मार्ट का उद्घाटन करना है। मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे से शाम 7.20 बजे तक सुकमा में विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वाले हैं। उसके बाद वे सुकमा के जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन को देखने और कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे।

Social Share

Advertisement