ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • इंदौर और चंडीगढ़ दौरे से लौटे महापौर एजाज ढेबर बोले-इंदौर में पुलिस से ज्यादा डर निगम का; 2-3 महीने में रायपुर में भी बदलाव होगा

इंदौर और चंडीगढ़ दौरे से लौटे महापौर एजाज ढेबर बोले-इंदौर में पुलिस से ज्यादा डर निगम का; 2-3 महीने में रायपुर में भी बदलाव होगा

3 years ago
166
महपौर एजाज ढेबर - Dainik Bhaskar

 

 

 

रायपुर, 11 मई 2022/  रायपुर को देशभर में कैसे सबसे साफ शहर बनाया जाए। इसके लिए रायपुर नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। यही वजह है कि रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड जीतने वाले इंदौर शहर का दौरा किया है। इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ और मोहाली का दौरा भी किया है। वहां कैसे काम किया जा रहा है जिसकी वजह से ये शहर देश के सबसे साफ शहरों में से हैं। वहां से वापस लौटने के बाद ढेबर ने अपने अनुभवों को साझा किया है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहा इंदौर, चंडीगढ़ और मोहाली के दौरे पर गया था। आखिर इंदौर क्यों पहले नंबर पर आता है। इस पूरी बात को हमने समझा है। उन्होंने कहा कि इंदौर में 3 टाइम की सफाई होती है। वहां की सफाई को मैंने समझा है। हमारी अधिकारियों की टीम भी साथ गई थी।

वहां ठेका प्रथा नहीं

ढेबर ने बताया कि इंदौर में 19 जोन हैं, 85 वार्ड हैं, 600 कचरा गाड़ी हैं। मैंने वहां पर प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रायपुर में केवल गीला और सूखा कचरा के बारे में पता है। जबकि इंदौर में 6 प्रकार के कचरे कलेक्ट किए जाते हैं। ढेबर ने कहा कि मैंने कचरे के निष्पादन वाली जगह भी गया था। वहां ठेका प्रथा नहीं है, नगर निगम खुद काम करती है।.घर से डोर टू डोर कचरा निकाला जाता है। वहां के NGO खुद गाड़ी में बैठकर जाते हैं कचरा कलेक्ट करने के लिए। सेग्रेगेशन में सूखे कचरे के लिए जबरदस्त प्लांट वहां बनाया गया है। एक यूनिट में है जिसमें साढ़े 3 तीन सौ महिलाएं काम करती हैं। इंदौर में 100 प्रतिशत कचरों का निष्पादन हो रहा है।

लोगों में पुलिस से ज्यादा डर निगम का

महापौर न बताया कि वहां एक घर में एक ही गाय रखना है। डेयरी शहर के बाहर खोलने की अनुमति है। यूजर चार्ज भी बराबर वहां लिया जाता है। रायपुर शहर में फ्लैक्स वार काफी हावी है। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन होता है ति 8 से 10 दिन पहले फ्लैक्स लगना शुरू हो जाता है। वहां पुलिस से ज्यादा डर निगम से लोगों को रहता है कि यदि नियम का पालन नहीं करेंगी तो निगम कार्रवाई करेगी। रायपुर शहर में भी हम कर सकते हैं। रायपुर शहर को नंबर 1 में लाना है। केंद्र से 40-50 करोड़ रुपए मिल जाए तो हम भी बहुत बेहतर कर सकते हैं।

2-3 महीने में रायपुर में भी बदलाव होगा।

महापौर ने चंडीगढ़ दौरे को लेकर कहा कि देश में सबसे ज्यादा अगर कहीं गार्डन है तो चंडीगढ़ में है। वहां 1800 गार्डन है। यहां गार्डन से गिरने वाले पत्ते से खाद बनाने का काम किया जाता है। ठेका प्रथा मुक्त करने को लेकर रायपुर के सभी पार्षदों से चर्चा की। 2-3 महीने में रायपुर में भी बदलाव होगा।

Social Share

Advertisement