ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चिंतन शिविर से पहले कांग्रेस ने तय किया एजेंडा

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चिंतन शिविर से पहले कांग्रेस ने तय किया एजेंडा

4 years ago
213
रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात | Bhupesh Baghel; Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Visits 4 Districts From Today; Bilaspur, Korba Raigarh and ...

 

रायपुर, 10 मई 2022/  एक दिन के प्रवास पर दिल्ली गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देर रात रायपुर वापस लौट आए। रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में उदयपुर चिंतन शिविर के एजेंडे पर चर्चा हुई है। विभिन्न विषयों पर वहां ग्रुप डिस्कशन होगा। उसके बाद सोनिया जी फैसला लेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक थी। इसमें उदयपुर के चिंतन शिविर के एजेंडे पर चर्चा हुई। संगठन ने अलग-अलग नेताओं को विभिन्न विषयों पर बनी समितियाें की जिम्मेदारी दी है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, दीपेंदर हुड्‌डा और राजा बरार शामिल हैं। इन समितियों में संगठन, सामाजिक न्याय, युवा, आर्थिक और कृषि जैसे छह विषय शामिल हैं। इनकी तैयार रिपोर्ट पर बैठक में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 13,14 और 15 मई को उदयपुर में चिंतन शिविर होगा। उसी की तैयारी थी। चिंतन शिविर में इन सब विषयों पर ग्रुप डिस्कशन होगा। उसके आधार पर एक पेपर तैयार होगा। उसपर सोनिया जी फैसला लेंगी।

बताया, प्रदेश दौरे को मिल रहा बेहतर रिस्पांस

प्रदेश के विधानसभावार दौरे के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, हम तो शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने निकले थे। बहुत अच्छा रिस्पांस है। किसान हमसे प्रसन्न हैं। छात्र-छात्राओं, महिलाओं, गरीब लोगों से मिलकर योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। जहां-जहां कमी दिख रही है, उसके लिए निर्देश दे रहे हैं। उसे भी सुधारा जाएगा।

Social Share

Advertisement