- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- खरगोन हिंसा पर बोले सीएम भूपेश, कुछ संगठन हिंसा फैला रहे, उपद्रव रोकना सरकार की जिम्मेदारी
खरगोन हिंसा पर बोले सीएम भूपेश, कुछ संगठन हिंसा फैला रहे, उपद्रव रोकना सरकार की जिम्मेदारी
5 years ago
288
0


रायपुर, 11 अप्रैल 2022/ मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। सीएम भूपेश ने खरगोन की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, कुछ संगठन हिंसा फैला रहे है। उपद्रव रोकना सरकार और इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, हिंसक माहौल का दुष्प्रभाव समाज पर पड़ेगा।
बतादें कि खरगोन शहर में रामनवमी पर एक शोभायात्रा निकाली जा रही थी तभी कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल निर्मित हो गया था। भड़की हिंसा में कुछ अराजक तत्वों ने कई दुकानों में आग लगा दी थी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए थे।