ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • CGPSC सलेक्शन लिस्ट जारी:सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पद के लिए 62 लोगों को चुना गया , पंकज बागड़े ने किया टॉप

CGPSC सलेक्शन लिस्ट जारी:सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पद के लिए 62 लोगों को चुना गया , पंकज बागड़े ने किया टॉप

4 years ago
216

रायपुर, 26 फरवरी 2022/   छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों की सलेक्शन लिस्ट जारी की है। फिलहाल इस पद के लिए 62 लोगों की सलेक्शन लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके रिजल्ट 28 जनवरी को जारी किया गए थे। 201 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया गया था। इसी में से टॉप 62 लोगों को सलेक्ट किया गया।

इंटरव्यू में 2 कैंडिडेट नहीं पहुंचे थे। सलेक्शन लिस्ट में पंकज कुमार बागड़े ने पहला स्थान, अंकित होरा ने दूसरा स्थान और जया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस सलेक्शन लिस्ट से जुड़ी पूरी जानकारी लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

Social Share

Advertisement