• breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राजिम माघ पूर्णिमा मेला पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राजिम माघ पूर्णिमा मेला पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

5 years ago
341

 

रायपुर, 16 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राजिम माघी पुन्नी मेला की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि राजिम का माघ पूर्णिमा का मेला संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ के लाखों श्रद्धालु इस मेले में जुटते हैं। माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक पंद्रह दिनों का मेला लगता है। महानदी, पैरी और सोढुर नदी के तट पर लगने वाले इस मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र संगम पर स्थित कुलेश्वर महादेव जी का मंदिर है। इस मंदिर का संबंध राजिम की भक्तिन माता से है। कहते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के राजिम क्षेत्र राजिम माता के त्याग की कथा प्रचलित है और भगवान कुलेश्वर महादेव का आशीर्वाद इस क्षेत्र को प्राप्त है, दोनों ही कारणों से राजिम मेला का महत्व है।

Social Share

Advertisement