• breaking
  • Chhattisgarh
  • राज्यपाल ने नक्सली मुठभेड़ में असिस्टेंट कमाण्डर की शहादत पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल ने नक्सली मुठभेड़ में असिस्टेंट कमाण्डर की शहादत पर शोक व्यक्त किया

5 years ago
343

रायपुर, 12 फरवरी 2022/ राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए असिस्टेंट कमांडर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के जंगलों में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेट बी एस तिर्की शहीद हो गए।

राज्यपाल ने शहीद असिस्टेंट कमांडर के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा।

Social Share

Advertisement