- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- इस बार फरवरी महीने में शुरू नहीं होगा छत्तीसगढ़ का विधानसभा सत्र, जानिए किस वजह से लिया गया फैसला ?
इस बार फरवरी महीने में शुरू नहीं होगा छत्तीसगढ़ का विधानसभा सत्र, जानिए किस वजह से लिया गया फैसला ?
5 years ago
319
0


रायपुर 12 जनवरी 2022/ प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फरवरी में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र को स्थगित कर दिया गया है। इस सत्र के मार्च में होने के संभावना जताई गई है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की गई है। और चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फरवरी में होने वाले विधानसभा सत्र को स्थगित किया जाएगा और कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर इस विषय में विचार करके बजट सत्र के आगामी तिथि की घोषणा की जाएगी।