ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • बीरगांव में बनेगा कांग्रेस का महापौर, 2 निर्दलीय पार्षदों को विधायक सत्यनारायण शर्मा ने दिलाई सदस्यता

बीरगांव में बनेगा कांग्रेस का महापौर, 2 निर्दलीय पार्षदों को विधायक सत्यनारायण शर्मा ने दिलाई सदस्यता

4 years ago
203

Congress Gets Majority In Birgaon | Chhattisgarh Nagar Nigam Election Result 2021 Update | नतीजों के 5 घंटे बाद बदला समीकरण; दो निर्दलियों ने ज्वाइन की पार्टी, सीनीयर विधायक ने ...

रायपुर, 24 दिसंबर 2021/  बीरगांव में कांग्रेस का महापौर बनेगा। आज दो निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी के साथ ही अब बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। बता दें कि बीजेपी ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि 11 वार्डों में निर्दलीय ने बाजी मारी है।

बीरगांव नगर निगम में मेयर बनाने के लिए 21 पार्षदों की जरूरत थी। वहीं कांग्रेस 19 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत से सिर्फ दो कदम पीछे थी। फिलहाल निर्दलीय के पार्टी में शामिल होने से अब कांग्रेस का मेयर बनना तय हो गया है।

आज विधायक सत्यनारायण शर्मा की मौजूदगी में दो निर्दलीय पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं अब दो निर्दलियों के सहारे कांग्रेस OBC वर्ग को बीरगांव नगर निगम का महापौर बनाएगी।

Social Share

Advertisement