ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • रायपुर पुलिस ने जप्त कर लिया डीजे और धुमाल, अब एक्शन शुरू

रायपुर पुलिस ने जप्त कर लिया डीजे और धुमाल, अब एक्शन शुरू

4 years ago
217

raipur police seized dj and sound system Collector ordered action | कलेक्टर  का फरमान- रात 10 बजे के बाद डीजे और धुमाल का शोर हुआ तो करेंगे FIR - Dainik  Bhaskar

पुलिस ने दिया नोटिस अपर आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी ने बताया, 14 दिसंबर की रात डीजे संचालक बगैर प्रशासन की अनुमति लिए ही वृंदावन पैलेस स्थित शादी समाराेह में 10.30 बजे तेज आवाज ध्वनि विस्तारक यंत्र का संचालन कर रहा था। इससे बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओंं पर बुरा असर पड़ सकता था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धुमाल संचालक को नोटिस दिया। डीजे बजाने मांगी थी अनुमति जानकारी के मुताबिक इस समय शादियों में जोर-शोर से डीजे भी बजाया जा रहा है। डीजे के कानफोड़ू संगीत से परेशान होकर अटलनगर नवा रायपुर के डॉ. राकेश गुप्ता, जीवेश चौबे, हरजीत जुनेजा, विश्वजीत मित्रा, ओमप्रकाश ओझा, विनयशील, ओमप्रकाश, मनजीत कौर बल, मनीष पटेल सहित अन्य नागरिकों ने एसएसपी को आवेदन दिया था। आवेदन में कलेक्टर और एसपी बंगले के सामने 19 दिसंबर को शाम से सुबह 4 बजे तक डीजे बजाने की अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन चौकान्ना हो गया था।

Social Share

Advertisement