ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में बनेगा ग्रीन काउंसिल : CM बघेल अध्यक्ष होंगे; प्रदेश का पर्यावरण बचाने और जलवायु परिवर्तन से होने वाले बुरे परिणामों को रोकेंगे

छत्तीसगढ़ में बनेगा ग्रीन काउंसिल : CM बघेल अध्यक्ष होंगे; प्रदेश का पर्यावरण बचाने और जलवायु परिवर्तन से होने वाले बुरे परिणामों को रोकेंगे

4 years ago
205

रायपुर, 12 दिसंबर 2021/  छत्तीसगढ़ में जल्दी ही स्टेट ग्रीन काउंसिल का गठन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस काउंसिल के अध्यक्ष होंगे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा इस काउंसिल के उपाध्यक्ष होंगे। यह काउंसिल पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की अवधारणा पर काम करेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ राज्य ग्रीन काउंसिल के गठन के संबंध में मुख्य सचिव को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने काउंसिल का कार्यालय लघु वनोपज संघ के कार्यालय में ही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया- काउंसिल में सदस्य सचिव एवं तकनीकी सलाहकार के अतिरिक्त कुल 12 सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। रिजनरेटिव डेवलपमेंट कार्य के लिये वन विभाग को प्रशासकीय विभाग बनाया जा रहा है।

बताया गया, स्वनीति इनीशिएटिव संस्था तकनीकी सलाहकार के रूप में सेवाएं देगी। मुख्य सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रीन काउंसिल के सदस्य होंगे तथा मुख्य वन संरक्षक इसके सदस्य सचिव होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य ग्रीन काउंसिल के सात और सदस्यों का मनोनयन निजी क्षेत्र के ख्याति नाम लोगों में से करेंगे।

पर्यावरण बचाने के साथ विकास ही एक मात्र विकल्प
अधिकारियों ने बताया- पर्यावरणीय क्षरण के कारण विश्व में जलवायु परिवर्तन एवं पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हो रही है। इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए पुनर्योजी एवं सतत विकास ही एक मात्र विकल्प है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की रक्षा के साथ-साथ साधनहीन समुदाय की आय में वृद्धि एवं कृषि के क्षेत्र में उन्नति का कार्य किया जा रहा है।

Social Share

Advertisement