ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • रायपुर में 24 घंटे के अंदर दो मर्डर, गौरा-गौरी कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी

रायपुर में 24 घंटे के अंदर दो मर्डर, गौरा-गौरी कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी

4 years ago
170

रायपुर, 06 नवंबर 2021/  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवाली रात और फिर अगले दिन शुक्रवार की रात को दो अलग-अलग इलाकों में 24 घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी गई शुक्रवार की रात शहर के मठपारा इलाके में गौरा गौरी विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक बदमाश ने एक युवक की जान ले ली सारे मोहल्ले वालों की आंखों के सामने चाकू मारकर लोकेश साहू नाम के युवक की हत्या कर दी गई इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक का नाम शिबू बताया जा रहा है।

खबर है कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है मठपारा के चौक में शुक्रवार की रात गौरी गौरा विसर्जन के लिए मोहल्ले में लोग छोटी रैली निकालते हुए आगे बढ़ रहे थे चश्मदीदों के मुताबिक शिबू नाम का युवक इस बीच आकर डांस करने लगा उसे अपने दोनों हाथ में चाकू ले रखे थे इन चाकू को लहराते हुए शिबू डांस कर रहा था ग्रुप में मौजूद लोकेश ने शिबू को रोका उसने कहा कि चाकू लेकर यहां ना आए ।

इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया शिबू ने दोनों हाथ में रखे चाकू से लोकेश पर हमला कर दिया उसके पेट में चाकू घुसा दिया एक के बाद एक कई वार किए घबराए लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई इसके बाद शिबू भागने की कोशिश करने लगा मोहल्ले के कुछ लड़कों ने उसको पकड़ा और पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची टिकरापारा थाने की टीम ने शिबू को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है। शनिवार को इस केस को लेकर पुलिस अहम खुलासे कर रही है घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है लोकेश को उसके कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों की आंखों के सामने इस कदर कत्ल कर दिया जाने से सभी सुन रह गए रह गए हैं लोकेश का परिवार त्योहार की खुशियां में डूबा था जो अब मातम में तब्दील हो चुकी है ।

Social Share

Advertisement