ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • रमन सिंह पिछली पीढ़ी के राजनीतिज्ञ, अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए : रविंद्र चौबे

रमन सिंह पिछली पीढ़ी के राजनीतिज्ञ, अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए : रविंद्र चौबे

4 years ago
157

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से सम्बद्ध विभागों की 7785 करोड़ रुपए की अनुदान  मांगे ध्वनित से पारित

रायपुर 03 नवंबर 2021/  कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है। यह सलाह कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की ओर से आई है। कृषि मंत्री चौबे ने कहा, डॉ. रमन सिंह बीती हुई पीढ़ी के राजनीतिक व्यक्ति हैं। अब पीढ़ी बदल रही है। ऐसे में उन्हें संन्यास की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

रविंद्र चौबे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था, भूपेश बघेल जब ABCD पढ़ रहे थे, तब मैं केंद्रीय मंत्री था। वे अभी कुर्सी बचाने पर ध्यान दें। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, डॉ. रमन सिंह का पूरा सम्मान है। उनके बयान का आशय केवल यह है कि वे बीती हुई पीढ़ी के राजनीतिक व्यक्ति हैं। अब डॉ. रमन सिंह की पीढ़ी का समय समाप्त हो गया है।

चौबे ने कहा भाजपा में भी जिस तरह से बदलाव की प्रक्रिया प्रारंभ है। उनकी राष्ट्रीय महासचिव पुरंदेश्वरी जी और शिव प्रसाद जी आते हैं। स्टेटमेंट देते हैं चुनाव में उनके पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। अब रमन सिंह को यह आभास हो जाना चाहिए कि पीढ़ी का बदलाव है। अब उन्हें संन्यास की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए। शायद उनका यही कहना है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, रमन सिंह जब विधानसभा चुनाव हारकर कवर्धा में राजनीतिक वनवास काट रहे थे, तब भूपेश बघेल मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री थे। सवाल रमन सिंह के आयु में अधिक होने अथवा राजनीति में पहले आने का नहीं है। सवाल भाजपा में रमन सिंह की अप्रासंगिकता का है। भाजपा रमन सिंह से छुटकारा पाने में लगी है।

Social Share

Advertisement