ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

4 years ago
150
RAIPUR : सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं – cglocal.com  | www.cglocal.com

रायपुर, 14 अक्टूबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दशहरा की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।

Social Share

Advertisement