ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • नगर निगम की सामान्य सभा में हुआ जमकर विवाद, जानिए नेता प्रतिपक्ष ने ऐसा क्या कहा कि शुरु हो गई धक्का मुक्की

नगर निगम की सामान्य सभा में हुआ जमकर विवाद, जानिए नेता प्रतिपक्ष ने ऐसा क्या कहा कि शुरु हो गई धक्का मुक्की

4 years ago
180

जगदलपुर 04 अक्टूबर 2021/ जगदलपुर नगर निगम की सामान्य सभा बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष और सफाई सभापति के बीच में नोंकझोंक इतनी बढ़ी कि बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई. लेकिन पक्ष विपक्ष के नताओं ने बीच बचाव कर मामला बिगड़ने से पहले ही बचा लिया.

दरअसल सामान्य सभा की बैठक में पक्ष विपक्ष भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक दूसरे के आरोप लगा रहे थे. इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे वीड हार्वेस्टर मशीन और डस्टबिन खरीदी में हुए भ्रष्टाचार पर सफाई सभापति विक्रम सिंह डांगी से सवाल जवाब कर रहे थे. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष के द्वारा निजी बातों को लेकर टिप्पणी करने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया.

दोनों ही नेताओ के बीच धक्का-मुक्की शुरु हो गई और नौबत हाथापाई की आ गई. लेकिन बीच बचाव करते हुए पक्ष विपक्ष के सदस्यों ने बड़ा विवाद होने से पहले ही रोक दिया.

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने नगर निगम के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम सामान्य सभा में आज तक इस तरह के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई, कांग्रेसी गुंडागर्दी पर उतर गए हैं. भ्रष्टाचार की बात को दबाने के लिए निजी बातों को निकालकर विवाद खड़ा कर रहे हैं.

वहीं विक्रम डांगी का कहना है की गुंडा किसी एक व्यक्ति को नहीं बोले हैं. हमारे वार्ड के सभी सम्मानीय को गुंडे शब्द से संबोधित किए हैं, इससे मेरे वार्ड के सभी सम्मानीय को ठेस पहुंचा है. फिलहाल इस विवाद के बाद सभा को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया.

Social Share

Advertisement