• breaking
  • Chhattisgarh
  • कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर सांसद सोनी ने कसा तंज, कहा- छत्तीसगढ़ में बेलगाम हो गई है कांग्रेस…

कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर सांसद सोनी ने कसा तंज, कहा- छत्तीसगढ़ में बेलगाम हो गई है कांग्रेस…

5 years ago
337

Raipur BJP MP Sunil Soni And Family Members Corona Report Negative - रायपुर  के BJP सांसद और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, सबने ली राहत की  सांस | Patrika News

रायपुर 03 अक्टूबर 2021/ कांग्रेसी विधायकों के दिल्ली दौरे पर बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सारे विधायक मुँह छिपा कर जा रहे हैं. उन्हें भविष्य की भी चिंता है और वर्तमान भी बचाना है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बिखर गई है, बेलगाम हो गई है.

बता दें कि कांग्रेस विधायकों का किश्तों में दिल्ली जाने का सिलसिला बना हुआ है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायकों के दिल्ली दौरे को निजी यात्रा बता रहे हैं, वहीं भाजपा नेता विधायकों के दौरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बाद अब भाजपा सांसद सुनील सोनी ने तंज कसा है.

सांसद सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बिखर गई है, बेलगाम हो गई है. वहां दिल्ली में सारे विधायक एक साथ राजघाट जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में राजनीतिक अस्थिरता, प्रशासनिक अस्थिरता दिख रही है. कांग्रेस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है, पंजाब में कांग्रेस लड़ रही है, राज्य में भी यही हाल है. राजनीतिक अस्थिरता से राज्य का नुकसान हो रहा है. विकास ठप हो गया है.

Social Share

Advertisement