• breaking
  • Chhattisgarh
  • CG में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 17% मिलेगा DA, 6‌ठे वेतनमान वालों को 10% एक्स्ट्रा; राज्य के 4 लाख कर्मचारी और 25 हजार पेंशनरों को फायदा

CG में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 17% मिलेगा DA, 6‌ठे वेतनमान वालों को 10% एक्स्ट्रा; राज्य के 4 लाख कर्मचारी और 25 हजार पेंशनरों को फायदा

5 years ago
287
वित्त विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। - Dainik Bhaskar

 

 

 

 

 

 

रायपुर 17 सितंबर 2021/     छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी हो गया है। कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 7वें वेतनमान में 5 प्रतिशत और 6वें वेतनमान में 10 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। इस तरह से 7वें वेतनमान में 17 प्रतिशत और 6वें वेतनमान वालों को 164 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सीएम भूपेश बघेल ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा 04 सितंबर को की थी। इसके बाद वित्त विभाग ने अब ये आदेश जारी कर दिया है।

अब तक राज्य में शासकीय कर्मचारियों को जनवरी 2019 से सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत की दर से और छठवें वेतनमान में 154 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। इसी वजह से कर्मचारियों ने 04 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। बातचीत के बाद सीएम ने ये घोषणा की थी। सरकार का दावा है कि इस फैसले से प्रदेश के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों और एक लाख 25 हजार पेंशनरों को फायदा होगा।

Social Share

Advertisement