- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे 10 और नेताओं ने भी थामा BJP का दामन, डी. पुरंदेश्वरी ने दिलाई सदस्यता
कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे 10 और नेताओं ने भी थामा BJP का दामन, डी. पुरंदेश्वरी ने दिलाई सदस्यता
4 years ago
141
0

रायपुर 11 सितम्बर 2021/ कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे 10 और कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। मनहरे तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष, 2 बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वो सतनामी समाज के संरक्षक भी हैं। बीजेपी में शामिल होने मनहरे गुरुवार को ही दिल्ली रवाना हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में मनहरे रायपुर जिले की आरंग सीट से प्रबल दावेदार थे। हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह शिव डहरिया को टिकट दिया था।
Advertisement



