ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • सैंकड़ों भाजपा नेता तिरंगा लेकर उतरे सड़क पर, निकाली गई संकल्प यात्रा

सैंकड़ों भाजपा नेता तिरंगा लेकर उतरे सड़क पर, निकाली गई संकल्प यात्रा

5 years ago
211

2 MINS AGO 3

 

 

 

 

22 SECONDS AGO 0

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रायपुर 15 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। पार्टी की तरफ से कई गतिविधियों के साथ आजादी का जश्न मनाया गया। माना इलाके में प्रदेश भाजपा कार्यालय सहित रायपुर राजधानी के कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संकल्प यात्रा लेकर रायपुर शहर की सड़कों पर नजर आए। भारत माता की जय के नारेां के साथ तिरंगा झंडा लिए हुए सैकड़ों कार्यकर्ता तेलीबांधा, शंकर नगर जैसे इलाकों से होते हुए वापस भाजपा कार्यालय पहुंचे।

 

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने साल 2047 यानि आजादी के 100 साल पूरे होने तक नव भारत निर्माण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कसम खाई कि साल 2047 तक भ्रष्टाचार, लोगों के साथ अन्याय, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भर भारत और धार्मिक मामलों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

Social Share

Advertisement