• breaking
  • Chhattisgarh
  • ‘झूठे वादों में फंस जाओगे, तो लॉलीपॉप पाओगे’ बेरोजगारी भत्ते पर भाजयुमो ने लॉलीपॉप लेकर प्रदर्शन किया

‘झूठे वादों में फंस जाओगे, तो लॉलीपॉप पाओगे’ बेरोजगारी भत्ते पर भाजयुमो ने लॉलीपॉप लेकर प्रदर्शन किया

5 years ago
357
रायपुर के गुढ़ियारी चौक पर भाजयुमो मंडल के नेताओं ने लॉलीपॉप लेकर प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

 

 

 

 

 

रायपुर 12 अगस्त 2021/   राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा अब सड़क पर उतर आई है। गुरुवार को रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पोर्टेबल लाउडस्पीकर लगाकर नारेबाजी की। भाजयुमो ने सरकार के बेरोजगारी भत्ता देने के वादे को याद दिलाया। साथ ही ‘झूठे वादों में फंस जाओगे तो लॉलीपॉप पाओगे’ जैसे नारे लगाए। साथ ही चौक-चौराहों पर युवाओं को लॉलीपॉप बांटे।

भाजयुमो नेता उमेश घोरमोड़े ने कहा, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। 30 महीने बाद भी सरकार यह वादा पूरा नहीं कर पाई। युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। सरकार केवल लॉलीपॉप दे रही है। हम भी लॉलीपॉप बांटकर प्रतीकात्मक विरोध कर रहे हैं। बताने की कोशिश हैं, कि कांग्रेस के झूठे वादों में फंसकर केवल लॉलीपॉप ही मिलेगा। भाजयुमो का यह प्रदर्शन आगे भी जारी रह सकता है।

Social Share

Advertisement