ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने पर पंकज शर्मा का सम्मान,मुख्यमंत्री और समाज का माना आभार 

केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने पर पंकज शर्मा का सम्मान,मुख्यमंत्री और समाज का माना आभार 

5 years ago
212

 

 

 

 

 

रायपुर 20 जुलाई 2021/ ब्राह्मण समाज से पंकज शर्मा के केंद्रीय सहकारी बैंक में अध्यक्ष बनने पर गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर और विप्र फाउंडेशन ने सम्मान किया। गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र और विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मुल्कराज शर्मा के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने सम्मान समारोह किया। पंकज शर्मा ने समाज के वरिष्ठों का आशीर्वाद लेकर समाज के प्रति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया। सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बसंत तिवारी और विकास पाठक के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों हमेशा कांग्रेस पार्टी और समाज के प्रति हमेशा सक्रिय रहते हैं। प्रहलाद मिश्र के नेतृत्व में हम सब मिलकर काम करेंगे, समाज और कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। पंकज शर्मा ने समाज के सदस्यों को पदभार ग्रहण पर विशेष आमंत्रण दिए ।

सम्मान करने वालों में नरेश शर्मा,दिनेश शर्मा,दुर्गा पुरोहित,विमल शर्मा,विकास (विक्की) शर्मा, दीपक शर्मा,घनश्याम शर्मा,संजय शर्मा, टीकम मिश्र, कान्हा, गिरीश शर्मा, कैलाश पुजारी, अमित शर्मा और समाज के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Social Share

Advertisement