ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मरीन ड्राइव में नहीं लगेगा किसी तरह का पार्किंग शुल्क, गलती से जारी हो गया था टेंडर – महापौर एजाज ढेबर 

मरीन ड्राइव में नहीं लगेगा किसी तरह का पार्किंग शुल्क, गलती से जारी हो गया था टेंडर – महापौर एजाज ढेबर 

5 years ago
175

महापौर एजाज ढेबर ने की प्रेस कॉफ्रेंस...एक साल पूरा होने पर नगर निगम की  उपलब्धियों को बताया

 

 

 

 

रायपुर  10 जुलाई 2021/    रायपुर के तेलीबांधा तालाब पर अब पहले की तरह लोग बिना कोई फीस दिए आ-जा सकेंगे। दरअसल शुक्रवार की सुबह यहां पार्किंग वसूली का एक बोर्ड लगा दिया गया था। इसके िवरोध के बाद अब महापौर एजाज ढेबर ने मीडिया में ये कहा है कि तेलीबांधा तालाब पर जाने वालों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पार्किंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गलती से ये टेंडर जारी कर दिया गया, हम इसे वापस ले रहे हैं। हालांकि ये भी सच है कि बिना महापौर की जानकारी के रायपुर शहर के प्रमुख पब्लिक एरिया पर पार्किंग वसूली का टेंडर यूं ही नहीं किया गया। खबर है कि इस मामले में सरकार ने भी नगर निगम के इस फैसले का विरोध किया और तत्काल पार्किंग वसूली का आदेश वापस लेने को कहा। इस पर महापौर ने भी बिना देरी के टेंडर के ऑर्डर कैंसल कर दिए। वसूली का बोर्ड भी लग गया था, जिसे नगर निगम गलती बता रहा है।

विरोध क्यों ?
शुक्रवार की शाम, भाजपा नेता और कई धर्म व समाज के प्रमुख लोग तेलीबांधा तालाब के किनारे विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। पार्किंग के लगे बोर्ड के पास ही खड़े होकर सभी ने विरोध जताया और नगर निगम के इस फैसले को जनता को लूटने वाला फैसला करार दिया। लोगों ने कहा कि तालाब कि किनारे पाथ वे पर लोग टहलते हैं, गाड़ियां सड़क पर खड़ी होती हैं। जब पार्किंग ही नहीं बनी है तो पार्किंग का शुल्क क्यों वसूला जाए। इसका अब असर भी हुआ है। महापौर ने ये भी कहा कि सभी गार्डन में सुबह वॉक करने आने वालों से कोई पार्किंग चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद शुरू होगी वसूली
महापौर ने शनिवार को ये भी कहा कि फिलहाल तो लोगों को तेलीबांधा तालाब के किनारे आने के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। मगर हो सकता है कुछ महीनों बाद ये व्यवस्था लागू की जाए। अब करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से तेलीबांधा तालाब के किनारे रिक्रिएशन पार्क का काम शुरू किया गया है।जिसका ढांचा तैयार कर लिया गया। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के आखिर में इसे पूरा कर लिया जाएगा। तालाब के डेड हिस्से में फूड जोन, व्यू पाइंट, ओपन थियेटर और बच्चों के मनोरंजन के लिए प्ले-जोन बन रहा है। महापौर एजाज ने कहा कि तब यहां लोगों की भीड़ और बढ़ेगी तो पार्किंग शुल्क को लागू किए जाने के बारे में सोचा जा सकता है।

Social Share

Advertisement