ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • रमन सिंह जी ने छत्तीसगढ़ के बाद उत्तराखंड में भी किया भाजपा का बंटाधार

रमन सिंह जी ने छत्तीसगढ़ के बाद उत्तराखंड में भी किया भाजपा का बंटाधार

5 years ago
177
न मोदी सेना है और न मोदी देश – प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा पर साधा निशाना – cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive ...
उत्तराखंड के घटनाक्रम पर कांग्रेस का तंज
तीरथ सिंह रावत तो फटी जीन्स जितने दिन भी नहीं चल पाये

 

 

 

 

रायपुर, 03 जुलाई 2021/ उत्तराखंड के घटनाक्रम पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फटी जींस जितने दिन भी नहीं चल पाए। फटी जींस तीरथ सिंह रावत से ज्यादा चलती है। रमन सिंह जी ने तो छत्तीसगढ़ में तो भाजपा की नैया डुबोई ही, उत्तराखंड में प्रभारी के रूप में उन्होंने उत्तराखंड में भी रमन सिंह जी उत्तराखंड में भाजपा का बंटाधार कर दिया। रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ के बाद उत्तराखंड में भी असफल और भाजपा के लिये नुकसानदेह ही साबित हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर संकट के मामले के पीछे संवैधानिक कारण नहीं भाजपा के भीतर का अंर्तविरोध और भाजपा में पनप रहा परस्पर अविश्वास है। उत्तराखंड के घटनाक्रम के पीछे देश और प्रदेश की जनता में महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दाम, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी के कारण भाजपा की केंद्र सरकार के प्रति बढ़ता हुआ असंतोष भी है। सत्ता की चाशनी ने भाजपा को आपस में बांध कर रखा था, लेकिन उत्तराखंड में वो सत्ता की चाशनी अब समाप्त होने जा रही है। देश में भी अब मोदी सरकार के दिन गिने चुने रह गए हैं। उत्तराखंड का घटनाक्रम भी मोदी सरकार के प्रति पूरे देश में धधक रहे असंतोष के ज्वालामुखी का परिणाम ही है।

 

Social Share

Advertisement