ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • विधायक बृजमोहन का दावा : 50 हजार से अधिक संक्रमित छत्तीसगढ़ में मरे, 20 लाख में बांस-बल्लियों से गौठान बनाकर किया जा रहा भ्रष्टाचार

विधायक बृजमोहन का दावा : 50 हजार से अधिक संक्रमित छत्तीसगढ़ में मरे, 20 लाख में बांस-बल्लियों से गौठान बनाकर किया जा रहा भ्रष्टाचार

5 years ago
219
Raipur: Villagers Protest At The Farm House Of Minister BrijMohan Agrawal -  इस खुलासे के बाद तो बृजमोहन पर भड़क गए ग्रामीण, फॉर्म हाउस में की जमकर  तोडफ़ोड़ | Patrika News

 

 

 

 

 

रायपुर 22 जून 2021/    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक एलान के बाद सियासी माहौल फिर से गर्म हो गया है। दरअसल देशभर में कांग्रेस कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों का सर्वे करेगी, पार्टी को अंदेशा है कि केंद्र की सरकार ने देश में मौत के आंकड़े छुपाए। इसी मुद्दे पर राजनीतिक पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार खुद आंकड़े छुपाती है, मुझे जानकारी मिली है कि प्रदेश में 50 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। जबकि सरकार तो 13 हजार 395 का आंकड़ा बताती है।

डेथ सर्टिफिकेट पर लिखें मौत का कारण
बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है वहां कोरोना संक्रमण बढ़ा है और लोगों की मौत भी अधिक हुई है। कांग्रेस पार्टी को तो अपने पार्टी की सरकारें जहां है वहां कहना चाहिए कि मौत का आंकड़ा न छुपाएं। हम तो चाहते हैं कि सही जानकारी लोगांे के सामने आए। मगर कांग्रेस पार्टी इस तरह की बातें छुपाने का काम करती है। मरने वालों की इतनी ही चिंता है तो कोविड मृतकों के डेथ सर्टिफिकेट पर प्रमाण के रूप में लिखे कि मौत कोरोना से हुई थी।

गौठान बनाने के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार
बृजमोहन अग्रवाल पिछली सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि गौठान बनाने में 100 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी हुई है। एक गौठान बनाने में 20 लाख रुपए का खर्च बताया जा रहा है, जबकि वहां तो बांस-बल्ली लगा दिया जाता है, जानवरों के पानी-पीने का भी सही इंतेजाम नहीं होता। गोबर बारिश में बह जाता है। मवेशी अब भी सड़कों पर दिख जाते हैं। मंत्री गुजरते हैं सड़कों पर मवेशी दिखते हैं। खाद बनाने के नाम पर कचरा जमा किया जा रहा है। किसानांे को कम्पोस्ट खाद खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
बाड़ियों में ड्रिप इरीगेशन के लिए किसी को पैसा नहीं दिया। सब्जी-भाजी लगती थी तो किसानों की आय बढ़ती थी वो भी प्रभावित है।

सांसद ने भी सरकार को घेरा
रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने भी कोविड मौत पर सर्वे के मामले में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इस बात का अहसास ही नहीं कि कांग्रेस के लोगों को। तभी इस तरह के सर्वे की यहां बात की जा रही है। पंचायत स्तर पर सचिवों से पूछ लें तो भी गांव-गांव से मौत के आंकड़े निकलकर आ जाएंगे। आंकड़े जो आएंगे सर्वे में उन्हें देंगे क्या ये तो बताइए, MP की सरकार 1 लाख और 5 लाख रुपए की मदद कर रही है। जिन परिवारों में कमाने वाले नहीं रहे उन्हें अनुदान देने की घोषणा करनी चाहिए कांग्रेस की सरकार को।

Social Share

Advertisement