zholtooram
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
ताजा खबरें
  • BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, हसदेव अरण्य में 7 लाख पेड़ों की कटाई पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के सवालों का पूर्ण समर्थन करता हूँ।
  • राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने लिखा पत्र, राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रपति जी का पत्र के संज्ञान पर जताया आभार।
  • रामभद्राचार्य सनातन परंपरा का अपमान कर रहे है – कांग्रेस
  • वकीलों की सुरक्षा भगवान भरोसे – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत – डबल इंजन सरकार सिर्फ PR चमकाने में व्यस्त – डॉ. महंत
  • Home
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने पाठ्य पुस्तक निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने पाठ्य पुस्तक निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

5 years ago
223
0

 

 

 

रायपुर 19 जून 2021/    भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने पाठ्य पुस्तक निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गौरी ने शुक्रवार को अचानक रायपुर की एक प्रिटिंग प्रेस में धावा बोल दिया। अचानक यहां पहुंचने पर भाजपा नेता ने देखा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को बांटी जाने वाली किताबों की छपाई का काम हो रहा था। ये काम पाठ्य पुस्तक निगम ने प्रोग्रेसिव ऑफसेट को दिया है। जबकि किसी और प्रेस​​​​ में छपाई का काम हो रहा था।

इसे लेकर गौरी शंकर ने कहा कि पिछले एक साल से पाठ्य पुस्तक निगम में गड़बड़ियों का खेल चल रहा है। इसमें निगम के अध्यक्ष कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी भी शामिल हैं। ठेके के तहत छपाई का काम करना प्रोग्रेसिव ऑफसेट को था मगर मीनल पब्लिकेशन नाम की दूसरी प्रिटिंग प्रेस में छपाई का काम नियमों के विरुद्ध हो रहा है। ये निविदा की शर्त के उल्लंघन का मामला है। हमने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। हम चाहते हैं कि इस मामले में शामिल लोगों और प्रिटिंग एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष बोले- मैं नहीं अफसर देखेंगे
पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप सही नहीं। अगर किसी कंपनी ने जिसे ठेका दिया गया और काम कोई और कर रहा है तो ये निविदा शर्त के उल्लंघन का मामला हो सकता है। निविदा से जुड़ी प्रक्रिया या शिकायतों का निराकरण मैं नहीं पाठ्य पुस्तक निगम के जीएम, एमडी करते हैं। इस मामले की शिकायत मिलेगी और यदि सही पाई जाती है तो नियमत: जो कार्रवाई होगी की जाएगी।

Social Share
Previous Post छत्तीसगढ़ में संक्रमण अब केवल एक प्रतिशत; दूसरी लहर की पीक पर 30 फीसदी से अधिक थी दर
Next Post बस्तर के 16 गांवों में कोरोना लहर में एक भी ग्रामीण नहीं हुआ संक्रमित

Advertisement

About

छत्तीसगढ़ की खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना | खबर वहीं जो जन सरोकार रखता हो | खबर वहीं जो निष्पक्षता की निष्ठा पर खरा उतरे | खबर वहीं जो झोलटूराम.com की पहचान हो …

Advertisement Available

Contact

मोबाईल नंबर- +91-7398583333

ई मेल- zholtooram.com@gmail.com

कार्यालय का पता-  रायपुर, छत्तीसगढ़

Social Media Link

 

© 2020 zholtooram

Design And developed By Zholtooram Group