zholtooram
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
ताजा खबरें
  • बड़ी खबर : दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, दो एकड़ में लगी है फसल, जांच में जुटा प्रशासन
  • चूहों के धान खाने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने लाया स्थगन।
  • सदन में शून्य काल के दौरान गूंजा दुर्ग में अफीम की खेती का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव, ‘धान का कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने का लगाया आरोप, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- आरोपियों के खिलाफ की त्वरित कार्यवाही…
  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने होली की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं – होली त्यौहार हर धर्म जाति को प्रेम भाई-चारे का संदेश देता है – डॉ. महंत
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा: धान खरीदी पर विपक्ष ने रखा स्थगन प्रस्ताव, अग्राह्य होते ही नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस विधायक, हुए स्वमेव निलंबित….
  • Home
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने पाठ्य पुस्तक निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने पाठ्य पुस्तक निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

5 years ago
210
0

 

 

 

रायपुर 19 जून 2021/    भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने पाठ्य पुस्तक निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गौरी ने शुक्रवार को अचानक रायपुर की एक प्रिटिंग प्रेस में धावा बोल दिया। अचानक यहां पहुंचने पर भाजपा नेता ने देखा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को बांटी जाने वाली किताबों की छपाई का काम हो रहा था। ये काम पाठ्य पुस्तक निगम ने प्रोग्रेसिव ऑफसेट को दिया है। जबकि किसी और प्रेस​​​​ में छपाई का काम हो रहा था।

इसे लेकर गौरी शंकर ने कहा कि पिछले एक साल से पाठ्य पुस्तक निगम में गड़बड़ियों का खेल चल रहा है। इसमें निगम के अध्यक्ष कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी भी शामिल हैं। ठेके के तहत छपाई का काम करना प्रोग्रेसिव ऑफसेट को था मगर मीनल पब्लिकेशन नाम की दूसरी प्रिटिंग प्रेस में छपाई का काम नियमों के विरुद्ध हो रहा है। ये निविदा की शर्त के उल्लंघन का मामला है। हमने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। हम चाहते हैं कि इस मामले में शामिल लोगों और प्रिटिंग एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष बोले- मैं नहीं अफसर देखेंगे
पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप सही नहीं। अगर किसी कंपनी ने जिसे ठेका दिया गया और काम कोई और कर रहा है तो ये निविदा शर्त के उल्लंघन का मामला हो सकता है। निविदा से जुड़ी प्रक्रिया या शिकायतों का निराकरण मैं नहीं पाठ्य पुस्तक निगम के जीएम, एमडी करते हैं। इस मामले की शिकायत मिलेगी और यदि सही पाई जाती है तो नियमत: जो कार्रवाई होगी की जाएगी।

Social Share
Previous Post छत्तीसगढ़ में संक्रमण अब केवल एक प्रतिशत; दूसरी लहर की पीक पर 30 फीसदी से अधिक थी दर
Next Post बस्तर के 16 गांवों में कोरोना लहर में एक भी ग्रामीण नहीं हुआ संक्रमित

Advertisement

About

छत्तीसगढ़ की खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना | खबर वहीं जो जन सरोकार रखता हो | खबर वहीं जो निष्पक्षता की निष्ठा पर खरा उतरे | खबर वहीं जो झोलटूराम.com की पहचान हो …

Advertisement Available

Contact

मोबाईल नंबर- +91-7398583333

ई मेल- zholtooram.com@gmail.com

कार्यालय का पता-  रायपुर, छत्तीसगढ़

Social Media Link

 

© 2020 zholtooram

Design And developed By Zholtooram Group