- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सरकार के ढाई साल पूरे मगर कांग्रेस नेताओं के अरमान अधूरे, पुनिया बोले- नाम तय हैं मगर अनुमोदन सोनिया गांधी करेंगी, वक्त लगेगा
सरकार के ढाई साल पूरे मगर कांग्रेस नेताओं के अरमान अधूरे, पुनिया बोले- नाम तय हैं मगर अनुमोदन सोनिया गांधी करेंगी, वक्त लगेगा

रायपुर 15 जून 2021/ छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने को हैं। पार्टी के नेताओं को अब भी प्रदेश के कई मंडल और निगमों में पद मिलने की आस है। मगर इस आस को इंतजार की तपती धूप कुछ और वक्त तक झेलनी होगी। खुद पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ये कहा है कि फिलहल निगम मंडलों में किसी तरह की कोई नियुक्ति नहीं होने जा रही। ये बयान उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों के जवाब में दिया।
पुनिया ने कहा कि एक बैच का अपॉइंटमेंट हो चुका हैं। बाकी की प्रक्रिया चल रही है । यहां से अंतिम रूप लेने के बाद लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुमोदन के लिए प्रक्रिया में लंबित है। उसमें समय लग सकता है जल्दी भी हो सकता है। पुनिया के रायपुर दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम स्थानीय नेता एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां से पुनिया को एक प्राइवेट होटल में ले जाया गया। होटल तक समर्थकों ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
कोई नाराज नहीं भाजपा अपनी फिक्र करे
ढाई साल से कोई ढंग का पद न मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं रोष है, ये दावा अक्सर भाजपा के नेता करते हैं। इस के जवाब में पुनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की के नाराजगी का प्रश्न ही नहीं है, उनके लिए गर्व की बात है कि उनकी सरकार है। हमारी सरकार है। कांग्रेस पार्टी की सरकार है। प्रदेश सरकार प्रदेश के हित में, गरीबों के हित में, किसानों के हित में शानदार काम कर रही है।
ढाई साल के बाद क्या वाकई प्रदेश सरकार में CM का चेहरा बदलेगा इस सवाल पर पुनिया ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पार्टी के कौन सरकार में रहे? कितने दिन रहे? उससे उनको क्या लेना देना है। यह सवाल अक्सर मेरे सामने आता है। इसपर मुझे कुछ नहीं कहना है।