ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के जिले में खुलेआम घूसखोरी का खेल

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के जिले में खुलेआम घूसखोरी का खेल

5 years ago
165
बिना डर के पटवारी कार्यालय में घूस ले रहा है।

 

 

 

 

 

 

बेमेतरा  14 जून 2021/   छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के बेमेतरा जिले में पटवारी से परेशान होकर किसान ने घूस लेते वीडियो बना लिया। जिसमें ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर पटवारी द्वारा 5 हजार रुपए लेते साफ-साफ देखा जा सकता है। बावजूद इसके राजस्व विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम रांका का मामला है। जहां हल्का पटवारी शंकर लाल नेताम ने किसान से ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में अब तक 9500 रूपए ले चुका है। चार माह बीत जाने के बाद भी किसान को ऋण पुस्तिका बनाकर नहीं दिया। यह घटना शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे की है। मामले में परेशान किसान चंद्रिका साहू ने पटवारी का 5 हजार रूपए घूस लेते वीडिया बना लिया, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल है।

इतना ही नहीं किसान चंद्रिका साहू ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से भी की है। और कलेक्टर को पटवारी द्वारा 5 हजार घूस लेते वीडिया की सीडी सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

 

ऋण पुस्तिका नहीं बना रहा था पटवारी
किसान चंद्रिका साहू ग्राम कठिया के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि ग्राम रांका में उनकी डेढ़ एकड़ जमीन है। जिसकी ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। पटवारी शंकर लाल नेताम ऋण पुस्तिका तैयार करने के एवज में दो हजार रुपये मांगा था। इस तरह उन्होंने करीब 4500 रूपए ले लिया। चार माह बीतने के बाद पटवारी ने ऋण पुस्तिका बन जाने की बात कहकर पटवारी कार्यालय रांका बुलाया। जहां उन्होंने तहसीलदार का हस्ताक्षर नहीं होने की बात कहकर 5 हजार रुपए और देने को कहा था। बिना डर के पटवारी कार्यालय में घूस ले रहा है।

किसान से पटवारी रुपए लेते हुए साफ देखा जा सकता है। - Dainik Bhaskar

 

 

राजस्व विभाग में घूस का दीमक
बताया जा रहा है कि बेमेतरा जिले में राजस्व विभाग में घूस का दीमक इस कदर लग चुका है कि बिना चढावा चढाएं कोई काम नहीं होता है। पिछले दिनों ही बेरला तहसील के बांसा के पटवारी युवराज साहू का घूस लेते वीडियों वायरल हुआ था, जिसके बाद जिला प्रशासन नींद से जागा था, और पटवारी को निलंबित किया गया था। एक हफ्ता भी नहीं बीता होगा, अब फिर से शंकर लाल नेताम पटवारी का वीडियों घूस लेते सामने आया है।

Social Share

Advertisement