ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • जिले में 15 जून की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी सख्ती

जिले में 15 जून की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी सख्ती

5 years ago
165

 

 

जशपुर 06 जून 2021/    जशपुर जिले में कुछ छूट और सख्ती के साथ लॉकडाउन 15 जून की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर महादेव कावरे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और मौतें भी लगातार हो रही हैं, जिसके चलते लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। हालांकि कुछ छूट अब भी दी गई है। वहीं संडे को जिले में टोटल लॉकडाउन रहेगा।

खास बात ये है कि जिले में कल से सिनेमा हॉल, जिम और स्वीमिंग पूल खोलने की अनुमति दे दी गई है। शनिवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई जबकि 94 नए मामले भी सामने आए हैंं। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना के चलते 200 लोगों की मौत हो गई है। जिले में पांचवी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

 

Social Share

Advertisement