ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने राजधानी के निष्ठावान कार्यकर्ता विष्णु साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये दी श्रद्धांजलि।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने राजधानी के निष्ठावान कार्यकर्ता विष्णु साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये दी श्रद्धांजलि।

5 years ago
201

 

 

रायपुर, 27 मार्च 2021/  छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने  राजधानी रायपुर के निष्ठावान कार्यकर्ता विष्णु साहू के असामयिक दुखद निधन पर  गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

डॉ महंत ने कहा मृत्यु शाश्वत सत्य है मगर अल्प आयु में मृत्यु से बेहद पीड़ा होती है श्री साहू ने अपने युवा अवस्था में सक्रिय भागीदारी और कार्यों के प्रति निष्ठा से अपनी अलग पहचान बनाई थी वह सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहे हैं।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने ईश्वर से श्री विष्णु साहू की दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुःखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।

Social Share

Advertisement