ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • पीएम आवास योजना की सफलता पर विजय शर्मा ने जताया आभार, मोदी-शाह-साय और शिवराज सिंह चौहान को दिया श्रेय

पीएम आवास योजना की सफलता पर विजय शर्मा ने जताया आभार, मोदी-शाह-साय और शिवराज सिंह चौहान को दिया श्रेय

3 months ago
92

RAIPUR POLITICAL NEWS: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में लाखों गरीब परिवारों को पक्के आवास मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है। विजय शर्मा ने कहा कि

मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी जी, यशस्वी गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी, छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री माननीय  शिवराज सिंह चौहान जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूं। आप सभी के मार्गदर्शन, संकल्प और प्रेरणा से आज प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों का पक्के आवास का सपना साकार हो सका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। इसके लिए मैं पुनः आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
Social Share

Advertisement