• breaking
  • सुबह के नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी पालक डोसा, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

सुबह के नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी पालक डोसा, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

10 months ago
285

Crispy Palak Dosa Recipe: डोसा एक ऐसी साउथ इंडियन डिश है, जो बहुत से लोगों को पसंद होती है और अक्सर सुबह के नाश्ते में घरों में बनाई जाती है. ठंड के मौसम में ताजी पालक आसानी से मिल जाती है. अगर आप पालक से बना डोसा तैयार करते हैं, तो यह सेहतमंद होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है. तो चलिए, आज हम आपको घर पर क्रिस्पी पालक डोसा बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

सामग्री

  • पालक – 1 कप
  • चावल का आटा – 1 कप
  • सूजी (रवा) – ½ कप
  • दही – ½ कप
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  • हरी मिर्च – 1
  • जीरा – ½ छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – डोसा सेंकने के लिए

विधि

  1. सबसे पहले मिक्सर में पालक, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  2. एक बाउल में चावल का आटा, सूजी, दही और पालक का पेस्ट डालें. इसमें नमक और जीरा मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.
  3. जरूरत के अनुसार पानी डालें, ताकि पतला और स्मूद डोसा बैटर तैयार हो जाए.
  4. नॉन-स्टिक या लोहे का तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं.
  5. तवे पर एक कलछी बैटर डालें और गोल फैलाएं. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  6. गरमागरम पालक डोसा को नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.

 

Social Share

Advertisement