महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय! अब दादी के 5 जादुई नुस्खों से मिलेगी बेदाग-निखरी त्वचा, ऐसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठते, लेकिन खूबसूरत और दमकती त्वचा पाना फिर भी मुश्किल नहीं है। हमारी दादी-नानी के जमाने में बिना सीरम और केमिकल प्रोडक्ट्स के भी त्वचा नैचुरली हेल्दी और ग्लोइंग रहती थी।
लाइफस्टाइल डेस्क। महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठते, लेकिन खूबसूरत और दमकती त्वचा पाना फिर भी मुश्किल नहीं है। हमारी दादी-नानी के जमाने में बिना सीरम और केमिकल प्रोडक्ट्स के भी त्वचा नैचुरली हेल्दी और ग्लोइंग रहती थी।
अगर आप भी नेचुरल तरीके से चेहरे पर निखार चाहते हैं, तो दादी के बताए ये 5 आसान ब्यूटी सीक्रेट्स जरूर आजमाएं।
1. हल्दी और बेसन का उबटन
दादी के समय से हल्दी और बेसन को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेसन त्वचा की गंदगी साफ करता है और हल्दी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दोनों को कच्चे दूध या गुलाबजल में मिलाकर हफ्ते में 2 बार चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन साफ, निखरी और दाग-धब्बों से मुक्त नजर आती है।
2. कच्चा दूध और मलाई
चेहरे को नैचुरल मॉइस्चर देने के लिए दादी कच्चे दूध और मलाई का इस्तेमाल करती थीं। रोज रात को सोने से पहले थोड़ी सी मलाई या दूध से चेहरे की मसाज करें। इससे त्वचा सॉफ्ट होती है और नेचुरल ग्लो आने लगता है।
3. गुलाबजल से टोनिंग
गुलाबजल दादी का सबसे भरोसेमंद ब्यूटी सीक्रेट था। यह त्वचा को ठंडक देता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। दिन में एक या दो बार कॉटन की मदद से चेहरे पर गुलाबजल लगाएं। इससे चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखता है।
4. एलोवेरा जेल का कमाल
दादी-नानी एलोवेरा को स्किन के लिए अमृत मानती थीं। ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं और स्किन यंग बनी रहती है। इसे रोजाना नाइट केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
5. तेल से हल्की मसाज
सरसों, नारियल या तिल के तेल से चेहरे की हल्की मसाज करना भी दादी का आजमाया हुआ नुस्खा है। हफ्ते में 1-2 बार तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है।
क्यों असरदार हैं दादी के नुस्खे?
दादी के ब्यूटी सीक्रेट्स पूरी तरह नेचुरल होते हैं, जिनमें किसी तरह के केमिकल नहीं होते। यही वजह है कि ये त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना लंबे समय तक फायदा देते हैं।
अगर आप भी महंगे सीरम और क्रीम्स से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो दादी के ये आसान और घरेलू नुस्खे अपनाकर देखिए। यकीन मानिए, कुछ ही समय में आपकी त्वचा परफेक्ट ग्लो के साथ हेल्दी और सॉफ्ट नजर आने लगेगी।