ताजा खबरें
  • breaking
  • पूर्व महापौर के बेटे को चार आवारा कुत्तों ने काटा, प्रमोद दुबे ने कहा- कागजों पर चल रही योजनाएं

पूर्व महापौर के बेटे को चार आवारा कुत्तों ने काटा, प्रमोद दुबे ने कहा- कागजों पर चल रही योजनाएं

3 months ago
111

रायपुर में आवारा कुत्तों के हमले में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे को गंभीर रूप से काटा गया। घटना के बाद दुबे ने नगर निगम और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं के बावजूद नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं।

राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों ने पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर काट दिया है। इस घटना के बाद प्रमोद दुबे ने सवाल उठाते हुए नगर निगम और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, एक साल में रायपुर में 51 हजार डॉग बाइट हुए हैं। इससे समझ में आ रहा है कि निदान के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है।

दुबे ने कहा, संवेदनशील मुद्दों पर कार्रवाई के लिए जो योजना है वो कागजों पर चल रही है। यह रायपुर नगर निगम और सरकार के बीच टकराव का नतीजा है। लगातार कुत्ते नोच रहे हैं, काट रहे हैं, घसीट रहे हैं। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। मेरे बेटे को चार कुत्तों ने दौड़ाकर काटा है।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा, कुत्तों के नाम पर अधिकारी और भाजपा नेता अपना जेब भर रहे हैं और आम जनता भुगत रहे हैं। आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर होम सिर्फ कागजों पर संचालित हो रहा है।

 

Social Share

Advertisement