ताजा खबरें
  • breaking
  • IND vs SA 2nd T20: आज दूसरे टी20 में भारत और साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड रिकार्ड समेत मैच से जुड़ी सभी ज़रूरी अपडेट्स

IND vs SA 2nd T20: आज दूसरे टी20 में भारत और साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड रिकार्ड समेत मैच से जुड़ी सभी ज़रूरी अपडेट्स

3 months ago
128

 

IND vs SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में हुआ था, जिसे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 101 रनों से धमाकेदार तरीके से जीता था। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि आज का मैच जीतकर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बनाई जाए। वहीं एइडन मार्कराम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका हर हाल में यह मुकाबला जीतकर सीरीज़ में वापसी करना चाहेगी।

 

बता दें कि यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने महाराजा यादविन्द्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों, पिच रिपोर्ट, और संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।

बाराबती में खेले गए पहले मैच में मिली धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी बदलाव की संभावना कम ही रखेगी। शुरुआती मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पहले मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहा था, जिसमें शुभमन गिल भी शामिल थे।

ऐसे में मुल्लांपुर में होने वाले दूसरे टी20 में सभी की नजरें गिल के प्रदर्शन पर होंगी कि क्या वह इस मैच में वापसी कर पाते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके थे, इसलिए टीम उनकी बल्लेबाजी से भी बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।

गेंदबाज़ी में एक बार फिर अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह पर ही जिम्मेदारी होगी कि वे साउथ अफ्रीका पर शुरुआती दबाव बनाएं।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ पहले टी20 मैच में बुरी तरह विफल रहे थे। पूरी टीम सिर्फ 74 रन पर सिमट गई थी। इसलिए दूसरे मुकाबले में क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्करम जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे।

Social Share

Advertisement