ताजा खबरें
  • breaking
  • सर्दियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

सर्दियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

3 months ago
107

Winter Health Tips: ठंड के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है और शरीर को गर्म रखने के लिए खाने-पीने की आदतों में खास ध्यान देना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप जानें कि आखिर सर्दी के मौसम में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क। ठंड के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है और शरीर को गर्म रखने के लिए खाने-पीने की आदतों में खास ध्यान देना पड़ता है। कई लोग सर्दियों में स्वाद के चक्कर में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो इस मौसम में शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इससे पाचन गड़बड़ होना, सर्दी-जुकाम बढ़ना और त्वचा संबंधी परेशानियां भी शुरू हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप जानें कि आखिर सर्दी के मौसम में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

1. ठंडी ड्रिंक्स और आइसक्रीम

सर्दियों में ठंडे पेय, आइसक्रीम या फ्रिज से निकली चीजें खाना-जुकाम, खांसी और गले में दर्द को बढ़ा देती हैं। यह शरीर के तापमान को अचानक गिरा देती हैं और इम्यूनिटी पर असर डालती हैं।

2. तली-भुनी चीजें

समोसा, पकौड़े और चिकनाई वाली चीजें सर्दियों में पचने में ज्यादा समय लेती हैं। इससे गैस, एसिडिटी और पेट भारी होने की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही इनमें मौजूद ओवरऑयली कंटेंट शरीर को सुस्त बना देता है।

3. ज्यादा मीठा

गाजर का हलवा, मीठी डिशेज़ और मिठाइयां सर्दियों में खूब खाई जाती हैं, लेकिन ज्यादा शुगर का सेवन इम्यून सिस्टम कमजोर करता है और वजन तेजी से बढ़ाता है। यह शरीर की हीट को भी कम कर सकता है।

4. ठंडी सलाद और कच्ची सब्जियां

ठंडे मौसम में कच्ची सलाद खाना शरीर को ठंडा करता है और पाचन को धीमा कर देता है। इसकी जगह हल्का सा स्टीम किया हुआ सलाद ज्यादा फायदेमंद होता है।

5. डिब्बाबंद व प्रोसेस्ड फूड

सूप पाउडर, पैक्ड फूड, नूडल्स, फ्रोजन फूड आदि में प्रिज़र्वेटिव और अधिक नमक होता है, जो इस मौसम में शरीर को डिहाइड्रेट करता है। ये पाचन पर भी असर डालते हैं और सूजन बढ़ा सकते हैं।

सर्दियों में शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने के लिए खान-पान पर खास ध्यान देना जरूरी है। ऊपर बताई गई चीजों के सेवन से बचकर आप ठंड के मौसम में खुद को हेल्दी और एक्टिव रख सकते हैं।

 

Social Share

Advertisement