सर्दियों में तिल खाने के 5 फायदे, जानें खाने का सही तरीका

सर्दियों में शरीर को गर्माहट और पोषण देने के लिए तिल को बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी तिल को ‘शीत ऋतु का सुपरफूड’ बताया गया है। आइए जानते हैं सर्दियों में तिल खाने के 5 बड़े फायदे-
लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों में शरीर को गर्माहट और पोषण देने के लिए तिल को बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी तिल को ‘शीत ऋतु का सुपरफूड’ बताया गया है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और त्वचा बालों के लिए भी किसी टॉनिक से कम नहीं है। आइए जानते हैं सर्दियों में तिल खाने के 5 बड़े फायदे-
1. शरीर को अंदर से देता है गर्माहट
सर्दियों में ठंड तेजी से लगती है, ऐसे में तिल का सेवन शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है। तिल में मौजूद हेल्दी फैट और मैग्नीशियम शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखते हैं।
2. हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद
तिल कैल्शियम, फॉस्फोरस और जिंक का बेहतरीन स्रोत है। ये मिनरल्स हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं और सर्दियों में अक्सर बढ़ने वाले जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं।
3. त्वचा को बनाता है ग्लोइंग और मॉइश्चराइज्ड
तिल में भरपूर विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो सूखी त्वचा के लिए नेचुरल मॉइश्चराइज़र का काम करते हैं। रोज थोड़ी मात्रा में तिल खाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
4. इम्यूनिटी मजबूत होना
सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी से फ्लू, खांसी-जुकाम जल्दी हो जाते हैं। तिल में कॉपर, जिंक, आयरन और विटामिन B होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
5. पाचन में सुधार
तिल फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा तिल एनर्जी बूस्टर है, इसलिए सर्दियों की सुस्ती को दूर करने में भी मददगार है।
कैसे करें सेवन?
- तिल की चिक्की
- तिल लड्डू
- भूने हुए काले/सफेद तिल
- तिल की रेवड़ी
- तिल का हलवा
- सब्जियों या सलाद में मिलाकर
नोट – तिल गर्म प्रकृति वाला होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।