ताजा खबरें
  • breaking
  • ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने जीते 150-मेडल:इनमें 74 गोल्ड, लगातार दूसरी बार टॉप पर रहा प्रदेश, 253 सदस्यों ने लिया था हिस्सा

ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने जीते 150-मेडल:इनमें 74 गोल्ड, लगातार दूसरी बार टॉप पर रहा प्रदेश, 253 सदस्यों ने लिया था हिस्सा

4 months ago
108

छत्तीसगढ़ ने अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा है। देहरादून में छह दिनों तक चली 28वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश ने150 मेडल हासिल किए। और 578 अंकों के साथ छत्तीसगढ़ ने लगातार दूसरे साल ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा— “छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी देशभर में राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं। आने वाले वर्षों में भी ऐसा प्रदर्शन जारी रहे।” इस बार छत्तीसगढ़ की ओर से कुल 253 सदस्य प्रतियोगिता में शामिल हुए।

स्टार परफॉर्मर: ‘गोल्डन गर्ल’ और टॉप एथलीट

प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया, इनमें

  • निखिल जाल्को (तैराकी) – 5 स्वर्ण, सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी
  • संगीता राजगोपालन (बैडमिंटन/टेनिस) – 4 स्वर्ण, 1 रजत, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
  • ओपन थोटा संकीर्तन (एथलेटिक्स) – 5 स्वर्ण, “गोल्डन गर्ल”
  • सुखनंदन लाल ध्रुव (पुरुष वेटरन) – 5 स्वर्ण
  • चारुलता गजपाल (महिला वेटरन) – 4 स्वर्ण के साथ सर्वश्रेष्ठ रहे।

    13वीं बार ओवरऑल चैंपियन

    छत्तीसगढ़ ने इस प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी लगातार 13वीं बार जीती।समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान की। राज्य की ओर से सुश्री शालिनी रैना ने इसे ग्रहण किया।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने भी टीम को बधाई दी।

  • अन्य राज्यों में केरल दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर

    • केरल – 31 गोल्ड (द्वितीय)
    • कर्नाटक – 25 गोल्ड (तृतीय)
    • उत्तराखंड (मेजबान) – छठा स्थान

    ‘एक खेल – एक वन’: हर मेडल पर एक पेड़

    इस वर्ष प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर एक विशेष पहल की गई।“एक खेल – एक वन” अभियान के तहत हर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के नाम पर एक पेड़ लगाया गया। इससे खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दिया गया

Social Share

Advertisement