ताजा खबरें
  • breaking
  • नीतीश कुमार का राजतिलकः 20 नवंबर को गांधी मैदान में लेंगे शपथ, PM मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA-BJP शासित राज्यों के CM होंगे शामिल

नीतीश कुमार का राजतिलकः 20 नवंबर को गांधी मैदान में लेंगे शपथ, PM मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA-BJP शासित राज्यों के CM होंगे शामिल

4 months ago
83

Bihar CM Nitish Kumar Swearing-in Ceremony: विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए (NDA) ने बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। नीतीश कुमार के सीएम चेहरे पर मुहर लग गई है। 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी रहेंगे। बिहार सीएम के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावे कई केंद्रीय मंत्री और NDA-BJP शासित राज्यों के CM शामिल होंगे।

वहीं बात करें मंत्रियों के कोटे की तो भाजपा-जदयू के मंत्रियों की संख्या लगभग बराबर 16-16 होगी। जबकि लोजपा (आर) से 2, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे।

आज सोमवार सुबह 11.30 बजे नीतीश सरकार की मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक है, जिसमें विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। ये औपचारिकता नई सरकार गठन की दिशा में पहला कदम होगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय से पहले पूरी की जा रही हैं।

17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में लोगों के लिए एंट्री बंद

पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के कई मंत्री समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हाेंगे। जिला प्रशासन ने 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी है। 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। गांधी मैदान के चाराें ओर करीब 500 जवानों काे लगाया जाएगा। इसमें केंद्रीय बलों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

Social Share

Advertisement