ताजा खबरें
  • breaking
  • कोलकाता टेस्ट- साउथ अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा:सिराज ने वेरिने-यानसन को पवेलियन भेजा, बुमराह-कुलदीप ने मिलकर 5 विकेट लिए

कोलकाता टेस्ट- साउथ अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा:सिराज ने वेरिने-यानसन को पवेलियन भेजा, बुमराह-कुलदीप ने मिलकर 5 विकेट लिए

4 months ago
57

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।

शुक्रवार को मैच का पहला दिन है और दूसरा सेशन जारी है। साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स और कार्बिन बॉस नाबाद हैं।

मार्को यानसन जीरो और विकेटकीपर काइल वेरिने 16 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने टोनी डी जॉर्जी (24 रन), ऐडन मार्करम (31 रन) और ​​​​​​​रायन रिकेल्टन (23 रन) के विकेट लिए। ​​​​​​​कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर (24 रन) और ​​​​​​​कप्तान टेम्बा बावुमा (3 रन) को पवेलियन भेजा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रियान रिकल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, ​​​​​​​काइल वेरिने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉस ।

Social Share

Advertisement