ताजा खबरें
  • breaking
  • इस उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, कहीं आप तो नहीं अगला शिकार

इस उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, कहीं आप तो नहीं अगला शिकार

4 months ago
42

Diabetes Tips: आज के समय डायबिटीज की समस्या हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिलती है। इसका सबसे बड़ा कारण बदलती लाइफस्टाइलल और खराब खानपान है। आइए जानते हैं किन कारणों से यह खतरा युवाओं में और मिड-एज लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है।

लाइफस्टाइल डेस्क। आज के समय में डायबिटीज यानी मधुमेह सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव के कारण यह बीमारी युवाओं और मिड-एज लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 30 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों में डायबिटीज के मामले सबसे ज्यादा बढ़े हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से यह खतरा बढ़ रहा है और कैसे इससे बचा जा सकता है।

30 से 50 साल की उम्र सबसे ज्यादा रिस्क जोन में

इस उम्र में काम का दबाव, नींद की कमी और अनियमित जीवनशैली की वजह से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होने लगता है। यही कारण है कि डायबिटीज के ज्यादातर मरीज इसी आयु वर्ग से हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, 40 की उम्र के बाद शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी घटने लगती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

 

Social Share

Advertisement