ताजा खबरें
  • breaking
  • भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता : विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, कहा- यह परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत

भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता : विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, कहा- यह परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत

4 months ago
43

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है।

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को “परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत” बताते हुए कहा कि यह जीत देशभर में महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देगी।

भारत मां की बेटियों ने दिल भी जीता और विश्व क्रिकेट का मुकुट भी – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जमीन से आसमान तक छाया तिरंगा। धरती पर बेटियों ने विश्व विजेता का तमगा जीता और @isro ने आसमान में दिखाया तिरंगे का दम। भारत मां की बेटियों ने दिल भी जीता और विश्व क्रिकेट का मुकुट भी। भारत की बेटियों की ये पारी, ये खेल, ये जज़्बा माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा है। देश की 140 करोड़ जनता को विश्व विजेता वाला अहसास कराने वाली बेटियों को बधाई, पूरे देश को बधाई।

 

Social Share

Advertisement