• breaking
  • वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत…

वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत…

1 year ago
161

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे 19 वर्षीय निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच बाइक के डिवाइडर से टकराने से निखिल कश्यप की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए. (पूरी खबर नीचे)

हादसे में निखिल की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Social Share

Advertisement